फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   As soon as smoke rises, an alarm will sound and the fire will be extinguished.

Sant Kabir Nagar News: धुंआ उठते ही बजेगा अलार्म, बुझा ली जाएगी आग

Wed, 22 May 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 22 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
As soon as smoke rises, an alarm will sound and the fire will be extinguished.
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में धुआं उठते ही अलार्म बजेगा और आग बुझा ली जाएगी, इसके लिए फायर हाईड्रेंट सिस्टम लगाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। पूरे परिसर में अग्निशमन के उपकरण लगाए जा रहे है। पाइप लाइन में सेंसर लगाया गया है। धुआं उठते ही अलार्म बजने लगेगा। इससे कर्मचारी अलर्ट हो जाएंगे और आगे को तत्काल बुझाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्डों में आग से बचाव को पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम के प्रत्येक वार्डों सहित राष्ट्रीय पोषण पुनर्वास केंद्र में पाइन पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही हर कमरों में सेंसर लगाया जा रहा है ताकि कहीं से भी धुआं उठने पर तत्काल अलार्म बज जाएगा और अस्पताल के कर्मी अलर्ट हो जाएंगे। एमसीएच विंग के पीछे पानी का टैंक बनाया गया है। जिससे इस पाइप को जोड़ा जाएगा। इसके लिए एक कर्मचारी की डयूटी भी लगेगी। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। हाल ही में इमरजेंसी वार्ड में एसी लगवाया गया है। जांच के आधुनिक उपकरण लगाने की योजना चल रही है। सेंट्रल लैब बन कर तैयार हो गया है। जो जल्द ही चालू हो जाएगा उसके बाद एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल में आग से बचाव के लिए फायर टेंडर लगाया जा रहा है। हर कमरों में पाइप बिछाई जा रही है। इसके साथ ही सेंसर भी लग रहा है ताकि धुंआ उठने पर तत्काल सूचना मिल जाए। एक माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed