फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arrival of vegetables decreased in the market... Vegetables were being sold at Rs 80 to 100 per kg.

Sant Kabir Nagar News: मंडी में सब्जियों की आवक घटी... 80 से 100 रुपये किलो बिक रहीं सब्जियां

Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 20 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Arrival of vegetables decreased in the market... Vegetables were being sold at Rs 80 to 100 per kg.
फोटो सहित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों की फसल खराब हो गई हैं। जिसके चलते सब्जियों के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। आलू 35 रुपये किलो बिक रहा है तो प्याज 60 रुपये किलो तक पहुंच गया है। दूसरे शहरों से सब्जियों की आवक कम होने से दामों में वृद्धि हो रही है।
स्थानीय सब्जियों की भी यह स्थिति है। टमाटर 50 रुपये, तोरई 50 रुपये, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो बिक रहा है। शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, धनिया, लौकी, नींबू आदि सब्जियां बाहर से ही नवीन मंडी पहुंचती हैं। सब्जी कारोबारियों की मानें तो बारिश के कारण मंडी में सब्जियों की आवक घटी है। अन्य दिनों की अपेक्षा इस समय सब्जियों लाने वाले वाहन कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कारोबारी चैतू प्रसाद, रामाज्ञा आदि ने बताया कि अन्य प्रांतों में बारिश ज्यादा होने के कारण सब्जी की खेती प्रभावित हुई है, जिसके कारण मंडी में आवक घटी है। जिसके चलते दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते भर में कीमतों में आया उछाल
सब्जी वर्तमान कीमत एक सप्ताह पहले
प्याज 60 रुपये 40 रुपये
हरी मिर्च 80 रुपये 50 रुपये
धनिया 350 रुपये 200 रुपये
लौकी 30 रुपये 15 रुपये
कद्दू 40 रुपये 20 रुपये
तोरई 50 रुपये 30 रुपये
शिमला मिर्च 100 रुपये 40 रुपये
नींबू 150 रुपये 100 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed