{"_id":"681a4c0cb25a1173720dac3c","slug":"approval-received-cbg-plants-will-be-set-up-in-all-three-tehsils-at-a-cost-of-rs-600-crore-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-132206-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिली मंजूरी... तीनों तहसीलों में 600 करोड़ से लगेंगे सीबीजी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिली मंजूरी... तीनों तहसीलों में 600 करोड़ से लगेंगे सीबीजी प्लांट
विज्ञापन
सीबीजी संयंत्र का माॅडल।
संतकबीरनगर। जिले के तीनों तहसीलों में सीबीजी संयंत्र (कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट) लगेगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। इस पर कुल 600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। संयंत्र लगाने के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित हो गई है। इसके लिए पहले से ही जमीन चिह्नित है। संयंत्र बनने से आसपास के लोगों को रोजगार का साधन उपलब्ध होगा और लोगों को बिजली व्यवस्था दुरूस्त होगी।
तत्कालीन डीएम महेंद्र सिंह तंवर में फरवरी 2024 में जनपद के तीनों तहसीलों में सीबीजी संयंत्र लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील में प्लांट की स्थापना के लिए जमीन का चिह्नांकन किया था। खलीलाबाद के परजूडीह में चिह्नित हुई जमीन पर कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना होनी है। यह प्लांट 10 टन का है। इसके बनने से आसपास के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होने की उम्मीद है। कचरे व गोबर से इसका उत्पादन होता। इस पर दो सौ करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं।
इसी तरह से मेंहदावल के अमरहा में 200 करोड़ और धनघटा के बगही में भी 200 करोड़ से सीबीजी संयंत्र लगाया जाना प्रस्तावित है। लोगों को उम्मीद है कि यह प्लांट लगेगा तो लोगों को रोजगार मिलेगा और आसपास बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। अब इसकी मंजूरी मिलने से संयंत्र लगने का रास्ता साफ हो गया है। इसमे धनघटा के बगही में ओएनजीसी कंपनी, खलीलाबाद के परजूडीह में रिलायंस और मेंहदावल के अमरहा में इंडियन ऑयल इसे बनाएगा।