{"_id":"6998a8113578e62348076112","slug":"applications-for-agniveer-recruitment-have-started-and-youth-are-busy-preparing-for-the-exam-khalilabad-news-c-227-1-sdn1003-153832-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू\nपरीक्षा की तैयारी में जुटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू परीक्षा की तैयारी में जुटे युवा
Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही जिले के युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना संजोए युवा अब पूरी मेहनत के साथ तैयारी में जुट गए हैं। सुबह से ही सड़क और मैदानों में दौड़, लंबी कूद और अन्य शारीरिक अभ्यास करते नजर आ रहे हैं।
वेबसाइट पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से अभ्यर्थियों ने अपनी दिनचर्या बदल दी है। जहां एक ओर वे सुबह-शाम दौड़ और व्यायाम कर रहे हैं। वहीं, लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए प्रतिदिन चार से छह घंटे पढ़ाई भी कर रहे हैं।
सेना में पहुंचने की लक्ष्य लेकर तैयारी में जुट युवा सरहद पर देश सेवा के लिए जाने को तैयार हैं। अग्निवीर में भर्ती होने के लिए पढ़ाई के साथ शारीरिक व्यायाम के प्रति भी युवा काफी उत्साहित है। एक अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा, इससे अभ्यर्थी पहले से ही तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विशाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए तैयारी की जा रही है। आवेदन करने के बाद कोई चूक न हो, इसका ध्यान है। उम्मीद है कि मेहनत रंग लाएगी।
राजा मिश्रा का कहना है कि सुबह पांच बजे से दौड़ और अन्य व्यायाम कर रहे हैं। प्रतिदिन पढ़ाई भी कर रहे हैं। भर्ती की सूचना मिलते ही खुशी हुई। इससे अब पढ़ाई और शारीरिक अभ्यास दोनों पर बराबर ध्यान दे रहे हैं।