Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Application process for backward class scholarships begins

Sant Kabir Nagar News: पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Fri, 13 Nov 2026 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Application process for backward class scholarships begins
लोहरैया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए शासन ने समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत कक्षा नौ और 10 के पूर्वदशम तथा कक्षा 11 और 12 के दशमोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों, विद्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्धारित समय सीमा के भीतर अलग-अलग जिम्मेदारियां पूरी करनी होंगी। नोटिस के अनुसार विद्यालयों को सबसे पहले 12 से 19 नवंबर तक मास्टर डाटा तैयार कर ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक 13 से 20 नवंबर तक विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या और प्रोफाइल का सत्यापन करेंगे। कक्षा-10 और 12 के नवीनीकरण के लिए छात्र-छात्राएं 12 से 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यालयों को 13 से 23 नवंबर तक विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक, पूर्णांक और उपस्थिति दर्ज कर अपात्र विद्यार्थियों का डाटा निरस्त करते हुए पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक 13 से 24 नवंबर तक वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नवीनीकरण के लिए समय सारिणी
कक्षा नौ और 11 के नवीन छात्र-छात्राएं 12 से 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यार्थी 19 नवंबर तक आवेदन का फाइनल प्रिंट निकाल सकेंगे तथा 19 से 22 नवंबर तक सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ आवेदन पत्र की हार्डकॉपी विद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यालयों को 13 से 23 नवंबर तक आवेदन पत्र ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना होगा। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक 14 से 24 नवंबर तक वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन करेंगे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीशचंद्र की ओर से जारी सूचना में विद्यालयों और विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सारिणी का पालन करने की अपील की गई है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed