{"_id":"67b4ca2268cd901da703aba2","slug":"applicants-will-be-able-to-get-driving-license-from-arto-office-in-case-of-non-delivery-of-mail-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-128742-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डाक न पहुंचने पर एआरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस ले सकेंगे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डाक न पहुंचने पर एआरटीओ कार्यालय से ड्राइविंग लाइसेंस ले सकेंगे आवेदक
Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों को विभाग ने राहत दिया है। आवेदकों की परेशानी को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने बीच का रास्ता निकाला है। किसी कारण से आवेदक के पते पर लाइसेंस न पहुंचने अथवा पता गलत होने की स्थिति में लाइसेंस सीधा एआरटीओ कार्यालय पर भेज दिया जाएगा। जहां से आवेदक अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं।
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बाद संबंधित आवेदक के पते पर लाइसेंस डाक के माध्यम से भेजा जाता है। कभी कभार पता गलत होने के कारण लाइसेंस परिवहन आयुक्त के कार्यालय में वापस चला जाता है। इस वजह से आवेदकों को परिवहन आयुक्त के कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ता था। काफी भाग-दौड़ के बाद लाइसेंस मिल पाता था।
परिवहन आयुक्त कार्यालय पर आवेदकों की भीड़ को देखते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों ने अब बीच का रास्ता निकाला। लाइसेंस बनने के बाद आवेदक के घर पर डाक किसी कारण से न पहुंच पाने की दशा में अब परिवहन आयुक्त के कार्यालय न जाकर एआरटीओ कार्यालय भेजा जाएगा। जहां सेआवेदक अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे।