फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aparajita110

बदलेगी समाज की सोच तभी सुरक्षित होंगी महिलाएं

Tue, 18 Jun 2019 11:22 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 18 Jun 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
aparajita110
बदलेगी समाज की सोच तभी सुरक्षित होंगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
संतकबीरनगर। घर, सड़क और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। इसके बावजूद आए दिन महिलाओं के साथ हिंसा और उत्पीड़न की खबरें सुनने को मिलती हैं। इस पर अंकुश तभी लगेगा जब समाज की सोच बदलेगी। लोग महिलाओं को सम्मान की नजर से देखेंगे और उन्हें बराबर का दर्जा देंगे। ये बातें मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत कबीरचौरा परिसर में आयोजित महिला जागरूकता गोष्ठी में मगहर की चेयरमैन संगीता वर्मा ने कहीं। 

मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि देश में विकास की खबरों के बीच महिला उत्पीड़न की घटनाएं भी हो रही हैं। यह दुखद है। इस मामले में सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा। समाज की सोच में बदलाव जरूरी है। जब तक समाज में महिलाओं को बराबर का दर्जा नहीं मिलेगा उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलेगा। महिलाओं को समान अधिकार दिया गया है, लेकिन समाज की सोच आज भी पुरानी है और अधिकांश पुरुष उन्हें अपने से कमतर मानते हैं। यह मानसिकता बदलनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कबीरचौरा परिसर के महंत विचार दास ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को पुरुषों की अपेक्षा अधिक सम्मानजनक स्थान दिया गया है, लेकिन हकीकत में महिलाओं की स्थिति उतनी बेहतर नहीं है। कहा कि जहां नारी का अपमान होता है वहां कभी भी सुख समृद्घि नहीं आती। इस दौरान संत ज्ञानेश्वरदास, महंत कन्हैैया दास, संत केशवदास, संत अरविंद दास शास्त्री, त्रिलोकीनाथ वर्मा, राजकुमार, तेजपाल सिंह,  राजू, राजेश पाल, राजेंद्र, देवेंद्र कुमार झा, दिनेश कुमार शर्मा, रामशरन दास, कल्पनाथ दास, विनोद दास, शांति दास, शकुंतला, सुनीता, राजकुमारी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed