फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   APAAR ID mandatory for students; work has begun in schools.

Sant Kabir Nagar News: छात्रों के लिए अपार आईडी अनिवार्य, विद्यालयों में शुरू हुआ काम

Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
APAAR ID mandatory for students; work has begun in schools.
मेंहदावल। स्कूलों में छात्रों के लिए अब अपार आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) अनिवार्य की जा रही है। इस आईडी में छात्रों की शिक्षा से जुड़ा पूरा ब्योरा होगा। एक क्लिक से ही छात्र की शिक्षा से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह आईडी हर साल अपडेट होगी। आईडी बनाने के लिए अभिभावकों की सहमति पत्र लेना जरूरी है।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को बीईओ आशीष कुमार सिंह ने बताई। बीईओ ने बताया कि अपार आईडी आधार कार्ड की तरह होगी। इनमें भी 12 अंकों का नंबर होगा जो छात्र की आईडी को प्रदर्शित करेगा। इसके आधार पर ही छात्र को स्कूल व कॉलेज में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक के करीब 24253 छात्र-छात्राओं में से 13770 की अपार आईडी बनी हुई है। 106 का आईडी बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई और 99 का फेल हो गया है। नवप्रवेशी 10278 बच्चों की अपार आईडी कार्ड बनना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक में 116 सरकारी और 97 गैर सरकारी, पांच वित्त पोषित समेत कुल 218 शिक्षण संस्थान हैं जिनमें प्री-नर्सरी से लेकर माध्यमिक तक वर्तमान शिक्षण सत्र में छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बाकी बचे छात्र-छात्राओं का अपार आईडी कार्ड बनाया जाना है।
इसके लिए उन्होंने प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों व अन्य जिम्मेदारों को शीघ्रता से बाकी बच्चों का अपार आईडी बनवाएं जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed