{"_id":"586a90544f1c1b005215898c","slug":"anti-people-policies-of-the-state-and-central-governments","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी’
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय भाईचारा सम्मेलन में मंचासीन बसपा पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बसपा ने सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में जिला स्तरीय भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्य जोनल डॉक्टर राम कुमार डॉक्टर राम कुमार कुरील ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियां जन विरोधी है। सपा की सरकार बनने के बाद जहां प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार बढ़ा वहीं केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर देश की गरीब जनता को लाइन में खड़ा कर दिया। जनता सपा व बसपा को विधान सभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही पहली बार सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला दिया। इसके तहत सभी वर्गों के हित के लिए काम हुआ। उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल में गुंडा-माफिया जेलों में भेजे गए। अफसरों में भी गरीब तबके के लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए डर था, लेकिन जब से सपा की सरकार बनी है समूचे प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। सपा में मचा सियासी ड्रामा जनता देख रही है, यह सबकुछ विफलता से ध्यान बटाने के लिए हो रहा है।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि विधान सभा चुनाव की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं और सूबे में बसपा की सरकार बनाने में लग जाए। सपा ने 2012 में वादा किया था कि किसानों के पचास हजार तक के कर्ज माफ कर दिए जाएगा। सिंचाई मुफ्त हो जाएगी, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी भत्ता आदि का भी वादा किया गया था, लेकिन सपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता सपा सरकार को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी के पचास दिन बाद भी बैंकों और एटीएम में लाइन लगी हुई है। ऐसे में जनता भाजपा को भी चुनाव में सबक सिखाएगी। कार्यक्रम का संचालन बसपा जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद ने किया। इस दौरान मशहूर आलम चौधरी, नीलमणि, अनिल त्रिपाठी, सत्यपाल पाल, जुगानी, अरविंद पांडेेय, सुमेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।