{"_id":"68ffbbabe58a8c6a820a1ace","slug":"anshu-had-gone-to-chhath-ghat-with-his-mother-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-140384-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मां के साथ छठ घाट पर गया था अंशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मां के साथ छठ घाट पर गया था अंशु
Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरिया बाबू निवासी ऊधम यादव के दो बेटे अंशु (12) और शिवम (10) हैं। जिसमें सोमवार को गांव के समीप स्थित छठ घाट पर नहाने के दौरान अंशु डूब गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे नदी से निकाला गया परिजन सीएचसी ले आए। जहां स्थिति गंभीर देकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में किशोर को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता रोजी-रोटी के लिए दिल्ली में मजदूरी करते हैं जबकि गांव पर बेटों के साथ उसकी मां गौरी देवी रहती है। सोमवार को छठ व्रत रखने वाली गांव की महिलाओं के साथ बच्चों को लेकर मां गौरी घाट पर गई थी। जहां नदी राप्ती नदी में स्नान करने के दौरान अंशु डूब गया। जब गांव के लोगों को जानकारी हुई तो लोगों ने स्थानीय नाविकों के माध्यम से युवक को बाहर निकाले और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लाए, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, यहां पर उसकी मौत हो गई।
मृत्यु की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। मां गौरी देवी रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं जबकि छोटा भाई शिवम अपने बड़े भाई को सूनी आंखों से तलाश रहा है। सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस स्थान पर लड़का डूबा है वह थाना कैंपियरगंज में है। पुलिस के रिकॉर्ड में डुमरिया बाबू छठ घाट है ही नहीं। फिर भी शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना गांव के लोगों ने पिता को दिया है, वह दिल्ली से चल दिए हैं। फिलहाल गांव में मातम छाया हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।