{"_id":"6a946a2ec509c50748027122","slug":"anshikas-team-won-in-the-womens-category-while-surendras-team-emerged-victorious-in-the-mens-category-khalilabad-news-c-209-1-kld1026-156411-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महिला वर्ग में अंशिका की टीम विजेता, पुरुष वर्ग में सुरेंद्र की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महिला वर्ग में अंशिका की टीम विजेता, पुरुष वर्ग में सुरेंद्र की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
रोटरी क्लब के तत्वावधान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी व अतिथि। संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोटरी क्लब की ओर से पुरुष व महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय के निर्देशन में हुआ।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग में दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ। अंशिका के नेतृत्व वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग का मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। सुरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव और दीपक समेत खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
प्रतियोगिता के समापन पर रोटरी क्लब की ओर से महिला एवं पुरुष वर्ग की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, सचिव डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय एवं डॉ. आलोक सिन्हा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर विकास गुप्ता, महेश संघवी, डॉ. सोनी सिंह, अखिलेंद्र सिंह सहित रोटरी क्लब एवं क्रीड़ा भारती के सदस्य और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।