फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ANM and Asha will knock door to door from today

Sant Kabir Nagar News: आज से घर-घर दस्तक देंगी एएनएम व आशा

Tue, 09 Apr 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 09 Apr 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
ANM and Asha will knock door to door from today
- बुखार, टीबी व कुष्ठ रोगियों की जानकारी लेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बुधवार से दस्तक अभियान का शुभारंभ हो रहा है। एएनएम और आशा बहुएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी और बुखार, टीबी व कुष्ठ के अलावा दूषित जल से पीड़ित मरीजों के बारे में जानकारी लेकर अस्पताल पहुंचाएंगी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से चल रहा है। पशुओं और जीव जंतुओं से फैलने वाले रोगों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जबकि आज से शुरू होने वाले दस्तक अभियान में दूषित जल और अन्य कारणों से होने वाले रोग के मरीजों का पता लगाया जाएगा। जिसमें एएनएम और आशा बहुएं शहर व गांवों में रहने वाले लोगों के घरों में दस्तक देंगी।
विज्ञापन

इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मी बुखार, टीबी के मरीजों और कुष्ठ रोगियों को खोजकर अस्पताल पहुंचाएंगी। जनपद में 342 एएनएम और 1941 आशा बहुएं कार्यरत हैं, जबकि 83 आशा संगीनी हैं। अभियान के तहत एएनएम व आशा मरीजों का पता लगाने के साथ लोगों को जागरूक भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तक अभियान आज से शुरू हो रहा है। एएनएम व आशा बहुएं घर-घर जाकर दस्तक देंगी। दूषित जल से होने वाले रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार, टीबी और कुष्ठ रोगियों को खोजकर उनका नाम-पता आदि दर्ज कर मरीजाें को अस्पताल पहुंचाएंगी।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed