फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Animals on the road

छुट्टा पशुओं से मिलेगी निजात

Thu, 28 Apr 2016 11:20 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Animals on the road
कीचड़युक्त पानी के सहारे जानवर जिंदा - फोटो : amar ujala bureau
मेंहदावल के  नगरीय क्षेत्रों के लोगों को छुट्टा पशुओं के आतंक से मुक्ति मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

 

नगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित डेयरी मालिकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसमें पुलिस और समाजसेवी संगठनों की भी मदद ली जाएगी। 
इस बाबत मुख्य सचिव ने अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेज कर निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है। छुट्टा घूमने वाले पशुओं व अवैध रूप से चल रही डेयरियों को नगरीय क्षेत्र से बाहर करने के लिए शासन गंभीर है।

सड़कों पर घूम रहे सभी छुट्टा पशुओं को 20 जुलाई के बाद नगरीय क्षेत्रों से बाहर कर दिया जाए। नगरीय क्षेत्र में स्थित डेयरियों को बाहर करने के लिए नगर निकाय को नगर क्षेत्र के बाहर कैटिल कालोनियां स्थापित करने का आदेश दिया गया है। 

विज्ञापन

नगर क्षेत्र से बाहर होने के बाद यदि पुन: डेरियों का संचालन मिले तो ऐसे डेरी संचालकों के खिलाफ दंडात्मक व विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी का सहयोग नोडल अधिकारी लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से डेयरी मिलने पर संबंधित नगर निकाय के नोडल अधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। शासन ने यह भी निर्देश दिया है कि छुट्टा पशुओं को बाहर करने  के लिए स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग प्राप्त किया जाए।

गर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उमाकांत मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध रूप से डेयरियों व घुमंतू पशुओं को नगर क्षेत्र से बाहर करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed