फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry villagers surrounded the secretary due to delay in fertilizer distribution.

Sant Kabir Nagar News: खाद वितरण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने सचिव का किया घेराव

Fri, 05 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 05 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded the secretary due to delay in fertilizer distribution.
यूरिया के लिए सुबखरी साधन सहकारी समिति पर लगी लोगों की भीड़ । संवाद
महुली। साधन सहकारी समिति शिवबखरी में खाद उपलब्ध होने के बाद भी वितरण में देरी को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने गोदाम पर पहुंच कर सचिव का घेराव किया। लोगों का कहना था कि लगभग 800 बोरी यूरिया होने के बाद भी सचिव वितरण नहीं कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति शिव बखरी से संबंधित ग्राम हरिहरपुर, शिव बखरी, खरवनिया, बहराई, जोगा राजा, खरवनिया खुर्द व अन्य आसपास के गांवों के किसानों को जानकारी मिली कि बृहस्पतिवार को सचिव गोदाम पर आ रहे हैं। क्षेत्र के किसान सुबह ही गोदाम पर पहुंच गए और सचिव का घेराव कर दिया। लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने सचिव को खाद वितरण करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

समिति पर आए किसान चंद्रभान, रामनरेश, मुंद्रिका, वीरे, राम ललित, ओंकारनाथ, झुखुन, रामबली आदि ने कहा कि समिति पर खाद उपलब्ध होने के बाद भी बेचने के फिराक में सचिव पिछले महीने से ही केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। किसानों को खाद की आवश्यकता बाजार से पूरी करनी पड़ रही है। उन्हें महंगे दाम 266 रुपये के बजाय बाजार से 330 रुपये में खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों ने सचिव के क्रियाकलापों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव राकेश यादव ने बताया कि उनके पास दो समितियों का चार्ज है। सप्ताह में तीन दिन ही एक समिति पर रहना है। इस बीच कोई किसान आता है, तो मिलना संभव है। रोस्टर के हिसाब से हम समिति पर उपलब्ध खाद का वितरण करते हैं। किसानों का आरोप बेबुनियाद है। कहीं कोई कालाबाजारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed