फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry relatives created a ruckus on the death of the child during the operation

Sant Kabir Nagar News: ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 27 Dec 2022 03:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 03:57 PM IST
सार

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आरडी गौरव ने बताया कि जिस चिकित्सक के नाम से हिंद अस्पताल रजिस्टर्ड है, वह चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। डॉक्टर साफिया परवीन मौके पर मिली हैं। जिससे पूछताछ की गई। पीड़ित परिजनों से उक्त मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देने की बात कहीं गई है।

विज्ञापन
Angry relatives created a ruckus on the death of the child during the operation
मेंहदावल सीएचसी में हंगामे के बाद जांच करने पहुंची तहसीलदार। - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

 नगर पंचायत मेंहदावल स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में सोमवार देर शाम ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिजन प्राइवेट अस्पताल के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए हंगामा शुरू कर दिए। सूचना पर तहसीलदार, सीएचसी मेंहदावल के अधीक्षक और पुलिस पहुंच गई। तहसीलदार ने जांच करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी 22 वर्षीय राजकुमारी पत्नी संजय गर्भवती थी। सोमवार को परिजन डिलेवरी कराने के लिए उन्हें मेंहदावल तहसील के समीप एक प्राइवेट अस्पताल ले गए और भर्ती कराए। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि शाम पांच बजे तक चिकित्सक से संपर्क किया गया कि मरीज को कोई दिक्कत हो तो उसे जिला मुख्यालय ले जाए ,लेकिन अस्पताल के जिम्मेदारों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि डिलेवरी के दौरान लापरवाही की वजह से बच्चे की मौत हो गई। जिससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, एसआई प्रवीण कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान सीएचसी मेंहदावल के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर आरडी गौरव भी पहुंच गए। जांच में मौके पर रजिस्टर्ड चिकित्सक नहीं मिले। जबकि दूसरे चिकित्सक के मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से पुलिस को तहरीर देने और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने का सुझाव दिया। पीड़ित पिता संजय का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से उसके बच्चे की मौत हुई है। तहसीलदार ने बताया कि हिंद अस्पताल रजिस्टर्ड है। अभिलेख लिए गए हैं और मामले की जांच कराई जाएगी।

सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आरडी गौरव ने बताया कि जिस चिकित्सक के नाम से हिंद अस्पताल रजिस्टर्ड है, वह चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। डॉक्टर साफिया परवीन मौके पर मिली हैं। जिससे पूछताछ की गई। पीड़ित परिजनों से उक्त मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देने की बात कहीं गई है। मौके से अस्पताल के जिम्मेदार लापता हैं। जबकि हिंद अस्पताल की डॉक्टर साफिया परवीन ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान कोई लापरवाही नहीं की गई। मृत बच्चा पैदा हुआ। पीड़ित परिजनों का आरोप गलत है।


एसआई प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed