फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anger Erupts Over Cooking Gas Shortage; Road Blocked for Three Hours

Sant Kabir Nagar News: रसोई गैस की किल्लत से फूटा गुस्सा, तीन घंटे सड़क जाम

Wed, 08 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Anger Erupts Over Cooking Gas Shortage; Road Blocked for Three Hours
रामकोला मे इंडियन गैस एजेंसी के सामने सडक जाम कर रहे उपभोक्ताओ को समझते तहसीलदार चंदन शर्मा एसए
पडरौना। रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को बंदी के बाद मंगलवार को जब गैस गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ पहुंची तो सिलिंडर की कमी से उनका धैर्य जवाब दे गया। नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। इससे घंटों आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों की ओर से जल्द आपूर्ति सुधारने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद के बाद जाम खुला तो आवागम शुरू हुआ।
विज्ञापन

रामकोला क्षेत्र के दर्जनों गांवों के उपभोक्ता पिछले कई दिनों से गैस के लिए परेशान थे। उनका आरोप है कि बुकिंग और डीएसी कोड के बावजूद उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। मंगलवार को रामकोला कस्बे के कसया रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने खाली सिलिंडर के साथ वे सड़क पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान स्कूल बसें सहित दूसरे वाहन फंसे रहे। उपभोक्ताओं का कहना था कि बार-बार पहुंचने पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसकी प्रमुख वजह आपूर्ति की कमी है। आरोप है कि जिला प्रशासन व विभाग उपभोक्ताओें को समय से गैस नहीं उपलब्ध करा पा रहा हैं। सड़क जाम व हंगामे की सूचना मिलते ही कप्तानगंज के तहसीलदार चंदन शर्मा और थाना प्रभारी धनवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की बातें सुनीं। इसके बाद इंडियन ऑयल के अधिकारियों से वार्ता कर कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों की तरफ से ठोस आश्वासन के बाद उपभोक्ताओं ने जाम हटाया और यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें जायज हैं। एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि मानक निर्धारित कर गांवों तक होम डिलीवरी के जरिये गैस की आपूर्ति करें ताकि किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो। -कृष्ण गोपाल पांडेय,डीएसओ,कुशीनगर
00000

गाड़ी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पिपरा कनक। जिला प्रशासन की तरफ से होम डिलीवरी का फरमान बेअसर साबित हुआ है। मंगलवार को एजेंसी संचालक के कार्य व्यवहार से आजिज होकर उपभोक्ताओं ने पिपरा कनक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप था कि एक महीने बीत चुके हैं, इसके बावजूद चौराहे पर अब तक होम डिलीवरी के लिए गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आई है। पिपरा कनक, धुसवा, शाह टोला, मीर बिहार, बिहार बुजुर्ग, गगलवा, चैन पट्टी, परसौनी खुर्द, महरु टोला, धुसवा, बोदा टोला, अमवा महंथ, मठिया, करजहां के उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीएसी कोड आवंटन के एक पखवाड़े बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी संचालक होम डिलीवरी की बात कहकर टरका दे रहे हैं। उपभोक्ता मस्तान और आनंद कुमार गौड़ ने कहा कि निर्धारित प्रत्येक काम पूरा होने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रही है। हैदर कादरी, अजीजुर्रहमान, खुर्शीद आलम, रमायन शर्मा, मुस्तफा अंसारी, सगीर अहमद, नूर आलम, इलियास आलम, रियत हुसैन, जफरुल हसन आदि मौजूद रहे।
0
एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में संचालित एचपी गैस एजेंसियों से बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं, रकबा दुलमा पट्टी स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता लव जायसवाल, सुमित रौनियार, दिनेश वर्मा और मुबारक अली आदि ने कहा कि बुकिंग, डीएसी कोड के बावजूद एक सप्ताह बाद भी गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हालात अब और बिगड़ेंगे, जब 14 अप्रैल से मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे।

उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

मंसाछापर। जटहां बाजार क्षेत्र के खेसिया इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को गैस सिलिंडर नहीं बंटने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। एजेंसी संचालक का तर्क था कि प्रशासन ने होम डिलीवरी का आदेश दिया है। इसलिए गोदाम से गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। इस पेच के चलते देर शाम तक गैस सिलिंडर का वितरण नहीं हो पाया। उन्हें बुधवार को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति किए जाने का आश्वासन दिया गया तब जाकर उपभोक्ता वापस लौट गए। संवाद

रामकोला मे इंडियन गैस एजेंसी के सामने सडक जाम कर रहे उपभोक्ताओ को समझते तहसीलदार चंदन शर्मा एसए

रामकोला मे इंडियन गैस एजेंसी के सामने सडक जाम कर रहे उपभोक्ताओ को समझते तहसीलदार चंदन शर्मा एसए

रामकोला मे इंडियन गैस एजेंसी के सामने सडक जाम कर रहे उपभोक्ताओ को समझते तहसीलदार चंदन शर्मा एसए

रामकोला मे इंडियन गैस एजेंसी के सामने सडक जाम कर रहे उपभोक्ताओ को समझते तहसीलदार चंदन शर्मा एसए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed