फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anger among teachers over problems not being resolved: Ambika

समस्याओं का निस्तारण न होने पर शिक्षकों में रोष : अंबिका

Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anger among teachers over problems not being resolved: Ambika
पुरानी पेंशन सहित 20 सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नौ अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक शिक्षकों के शामिल होने की रणनीति तैयार की गई।

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन सहित पदोन्नति, स्थानांतरण, समायोजन, चिकित्सा सुविधा आदि 20 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मांगों के समर्थन में क्षेत्रीय विधायक सहित प्रदेश के सभी बीएसए कार्यालय पर धरना दिया गया। लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला सहित सभी 9 ब्लाॅकों में 11 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष को बड़ी संख्या में शिक्षक लखनऊ पहुंचे। इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। एक अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर बैठक आयोजित होगी। बैठक में सभी ब्लाॅकों की सदस्यता शुल्क की समीक्षा की गई। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जो जिला ब्लॉक स्तर पर लंबित हैं। बैठक में गंगा प्रसाद यादव, ओपी यादव, विजय नाथ यादव, जफीर अली करखी, मो. आजम, उदय, सुयेब अहमद, प्रेम प्रकाश दूबे, अरुण यादव, मो शोएब अख्तर, उदय प्रताप यादव, राम सुरेश चौधरी और शिव चरण गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed