{"_id":"678bea28bc8e0011510972c7","slug":"anger-among-lawyers-is-increasing-with-the-passage-of-time-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-127257-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: समय बीतने के साथ बढ़ता जा रहा अधिवक्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: समय बीतने के साथ बढ़ता जा रहा अधिवक्ताओं में आक्रोश
Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। शासन-प्रशासन धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं की मांग पर जहां खामोशी अख्तियार किया हुआ है। वहीं मांग को पूरा करने की जिद पर अड़े अधिवक्ता अपने आंदोलन को तेज करते जा रहे हैं। शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
धनघटा तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय भवन के निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता दो माह से आंदोलन कर रहे हैं। बर एसोसिएशन के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद चौधरी, पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह का कहना है कि उप निबंधक कार्यालय का निर्माण तहसील परिसर में ही कराया जाना था। लेकिन जिले के कुछ अधिकारी गुमराह होकर शासन को गलत रिपोर्ट भेज कर इसमें अड़चन ला दिए। उसी अड़चन को दूर करके तहसील परिसर में ही रजिस्ट्री कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन को अधिवक्ताओं की जायज मांग सुनाई नहीं दे रही है। अधिवक्ता अपनी मांगो को लेकर आंदोलित है तो इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। इस मौके पर प्रेम नारायण मिश्र, राधेश्याम मौर्य, प्रभु नाथ यादव, केशव पाठक, विशंभर नाथ, रविशंकर पांडेय, सुनील पांडेय, दिलीप तिवारी, उदयभान, विजय लाल श्रीवास्तव, रामदरस, योगेश श्रीवास्तव, शिवप्रसाद राय आदि मौजूद रहे।