फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anganwadi centers will be rejuvenated, facilities will increase

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प, बढ़ेगी सुविधाएं

Fri, 07 Jun 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers will be rejuvenated, facilities will increase
संतकबीरनगर। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प होगा। आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद सीडीओ संत कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब बनाने के काम में तेजी लाकर पूरा करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सीडीओ के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक 12 जून को बुलाई है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र अपग्रेडेशन, कायाकल्प, लर्निंग लैब समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए हैंसर बाजार, सेमरियावां और सांथा में नौ-नौ और अन्य ब्लाॅको में आठ-आठ लर्निंग लैब बनाने का कार्य चल रहा है। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत निधि से आंगनबाड़ी केंद्रों में लर्निंग लैब बनाने का काम चल रहा है। लर्निंग लैब आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित होगा। जिसमें बच्चों के लिए झूला, खिलौने और लर्निंग के सामान दिए जाएंगे।
विज्ञापन


18 बिंदुओं पर हो रहा है काम
आंगनबाड़ी केंद्रों पर लर्निंग लैब निर्माण का काम आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू हो गया। प्राथमिक विद्यालयों में माडल स्कूल के तर्ज पर लर्निंग लैब बनाने का कार्य 18 बिंदुओं पर चल रहा है। इसमें स्वच्छ पेज जल के श्रोत, ओवरहेड टैंक, शौचालय निर्माण, हैंडवाशिंग यूनिट, ब्लैक बोर्ड, भवन रंगाई पुताई, वाॅल पेंटिंग, दिव्यांग सुलभ रैंप, विद्युत संयोजन, बच्चों के पठन पाठन के लिए कुर्सी और मेज, गेट और चहारदीवारी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में माॅडल स्कूल की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए लर्निंग लैब बनाया जा रहा है। इसमें 18 बिंदुओं पर काम चल रहा है। लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता के कारण काम रुका था। अब फिर से काम शुरू हो गया है। जून माह तक काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
-सत्येन्द्र सिंह
जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed