फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anganbadi activists warned of movement

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी

Mon, 11 Jan 2016 11:29 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बेगार करा रही है। उन्होंने इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए संघर्ष छेड़ने का एलान किया। कहा कि 15 फरवरी को बजट सत्र के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिल्ली में संयुक्त धरना, प्रदर्शन व रैली कर राज्य कर्मचारी बनाने की मांग करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री, सचिव व निदेशक से हुए समझौते को लागू कराने के लिए संघ को आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रमुख सचिव के साथ समझौता हुआ कि उत्तर प्रदेश सरकार भी महाराष्ट्र राज्य की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5000 रुपये मानदेय देगी, किंतु अभी तक इस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अधिकार हासिल करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगी। प्रदेश उपाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रभावती देवी, मंडल संरक्षक नरेंद्र देव मिश्र, मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय व मंडलीय मंत्री रानी सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 15 फरवरी को दिल्ली में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर नेता कामरेड केके श्रीवास्तव व प्रदेश संगठन मंत्री रमा देवी वर्मा ने कहा कि आश्वासन के बाद भी प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढोत्तरी नहीं कर रही है। स्थानीय स्तर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मेलन में स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर 15 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि तहसीलदार सदर को दिया।

सम्मेलन में दो वर्षों के लिए जिला कार्यकारिणी का चुनाव मंडल संरक्षक शिव सागर पांडेय की देखरेख में हुआ, जिसमें 17 सदस्यीय टीम गठित की गई। जिसमें जिला संरक्षक अयोध्या प्रसाद, अध्यक्ष मंजू चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गरिमा सिंह, उपाध्यक्ष नीरू मिश्रा, आशा वर्मा, महामंत्री मोहइया खातून, संयुक्त मंत्री विमला चौधरी, संगठन मंत्री शेष कुमारी, कार्यालय मंत्री उषा मिश्रा, कोषाध्यक्ष बीना मौर्या, प्रचार मंत्री राधिका त्रिपाठी व उषा चौधरी को चुना गया। साथ ही तीन लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेेश उपाध्यक्ष रतन बाला श्रीवास्तव तथा संचालन कामरेड केके श्रीवास्तव ने किया। जबकि समापन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर सरस्वती देवी, मकबूल आलम, अयोध्या प्रसाद, प्रेमलता, बनारसी चौधरी, सरिता चौधरी, शीला देवी, विजय लक्ष्मी, जयराम पांडेय, सुधा त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed