{"_id":"652ae6f42bcef9b77009d556","slug":"and-the-nagar-panchayat-president-reached-the-police-station-at-midnight-to-register-the-case-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4206-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ...और आधी रात को केस दर्ज कराने थाने में पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ...और आधी रात को केस दर्ज कराने थाने में पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष
Sun, 15 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटनाओं में पुलिस की कार्यप्रणाली की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को आधी रात नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा की अध्यक्ष अपने पति के साथ थाने में पहुंचीं। दंपती ने बाइक और जेवर चोरी हो जाने की तहरीर दीं। किसी जिम्मेदार अधिकारी के मौके पर न होने से केस दर्ज करने में हीलाहवाली के बाद पुलिस केस दर्ज करने को तैयार हुई तो दंपती ने हकीकत बयां करके कार्रवाई करने से मना कर दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि ने बताया की इस समय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई है। चोर कब किसे अपना निशाना बना दें, इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है। बढ़ती हुई चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे कर दी हैं। इसी की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार की रात करीब 1: 00 बजे भाजपा नेता पति नीलमणि के साथ थाने में पहुंचीं। जहां पर दो आरक्षी और एक होमगार्ड मौजूद थे। उस समय नाइट ड्यूटी में लगाए गए दरोगा का पता नहीं था और न थानाध्यक्ष का किसी ने लोकेशन दिया। बाइक और जेवर छीने जाने की तहरीर दीं तो शुरुआती दौर में मौजूद दीवान ने केस दर्ज करने में हीलाहवाली की। जब उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कही गई तो वह केस दर्ज करने को तैयार हुए। उन्हें केस दर्ज करने से मना करते हुए बताया गया कि पुलिस की परीक्षा ली जा रही थी।
इंसेट
नगर पंचायत में चप्पे-चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि और उनके प्रतिनिधि नीलमणि का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। इससे किसी तरह की वारदात होने पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में जहां मदद मिलेगी,वहीं अपराधी वारदात करने से भयभीत भी रहेंगे।