{"_id":"62e18d79f205b24d160c164e","slug":"and-dios-started-teaching-students-khalilabad-news-gkp4451662173","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और विद्यार्थियों को पढ़ाने लगे डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और विद्यार्थियों को पढ़ाने लगे डीआईओएस
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल में विद्यार्थियों को पढ़ाते डीआईओएस।
- फोटो : KHALILABAD
...और विद्यार्थियों को पढ़ाने लगे डीआईओएस
डीएवी इंटर कॉलेज के निरीक्षण में व्यवस्था मिली चाक चौबंद
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण के लिए बुधवार को निकले डीआईओएस मनमोहन शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षक बन गए। आधे घंटे तक विद्यार्थियों को पढ़ाने के बाद शिक्षकों को रसायन विज्ञान और गणित सही तरीके से पढ़ाने के निर्देश दिए।
डीआईओएस ने पहले विद्यालय की साफ-सफाई देखी और विद्यार्थियों की उपस्थित देख खुश नजर आए। पठन-पाठन व्यवस्था ठीक पाई। निरीक्षण के दौरान शिक्षक बनकर एक कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ाने लगे। उन्होंने रसायन विज्ञान से एटॉमिक नंबर के बारे में सवाल किए।
विद्यार्थियों ने बिना देर किए सही उत्तर दिया। इस पर वह संतुष्ट दिखे। उसके बाद वह भौतिक विज्ञान की चल रही कक्षा में ओम के नियम पर सवाल पूछा। इसका भी विद्यार्थियों ने सही उत्तर दिया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा की विद्यार्थियों की उपस्थिति और किए गए सवाल का उत्तर पाकर संतुष्ट हूं। इस दौरान प्रधनाचार्य केपी सिंह , प्रवक्ता रवि प्रकाश पांडेय, आरपी सिंह, संजय अग्रहरि आदि शिक्षक उपस्थित रहे।