फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anandkant became district president Rao

आनंदकांत राव बने जिलाध्यक्ष

Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Anandkant became district president Rao
जिला इकाई का गठन हुआ। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन रविवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से आनंदकांत राव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। 
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मेहताब अहमद ने बताया कि आनंदकांत राव को जिलाध्यक्ष, संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को महामंत्री और आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक पुत्र विषम परिस्थितियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति ले चुके है उन्हें सेवारत प्रशिक्षण कराकर टीईटी पास करने का अवसर दिया जाए। सभी साथी इंटर और हाईस्कूल पास है। उन्हें विद्यालय एनपीआरसी पर लिपिक बनाया जाए और जो कक्षा आठ पास है उन्हें उनका पर कार्यालय सहायक और विद्यालय सहायक किया जाए।
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मांगों को लेकर 20 अप्रैल को विधान सभा का घेराव और धरने की रणनीति पर चर्चा की गई है। निर्वाचित जिलाध्यक्ष आनंदकांत राव ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। किसी की भी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। जिसका जो काम है वह करेगा। इस अवसर पर बजरंग नारायण, संचित लाला, योगेंद्र, घनश्याम, शत्रुधन, सुरजन, खुर्शीद आलम, हरीश कुमार, संजया, प्रवीण पांडेय, प्रशांत समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed