फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an woman asked for infant

थाने में महिला ने नवजात पर जताया दावा, पुलिस ने सौंपा

Sun, 11 Oct 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
an woman asked for infant
थाने में महिला ने नवजात पर जताया दावा, पुलिस ने सौंपा
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लावारिस मिले नवजात को प्रेमशीला ने दी थी छांव
प्रेमशीला को लौटाना पड़ा नवजात तो मुर्झा गया चेहरा
संवाद सूत्र
धनघटा। क्षेत्र के बंडा बाजार में पिछले बृहस्पतिवार को लावारिस हाल में मिले नवजात को जब एक महिला ने मां की ममता की छाया दे दी तो रविवार को दूसरी महिला नवजात को अपना बताकर बच्चे को दिलाने के लिए थाने पर पहुंचकर फरियाद करने लगी। देर शाम तक इस मामले में पंचायत चली। अंत में पुलिस ने उस बच्चे को अपना जना बताने वाली महिला को दिलवा दिया।

बृहस्पतिवार को बंडा बाजार में स्थित मंदिर के बगल झाड़-झंखाड़ में नवजात के रोने की आवाज लोगों ने सुनी। करीब जाने पर नवजात बच्ची रोती हुई दिखी तो उसे बाहर लाया गया। नवजात मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे का कोई वारिस न होने के कारण उसे बैकुंठपुर गांव निवासी प्रेमशीला पत्नी सर्वजीत ने अपनाने की इच्छा जाहिर की। जिस पर पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में नवजात को प्रेमशीला को दे दिया। बच्ची मिलने से प्रेमशीला व उसके परिजन खुश हो गए। इसकी वजह 28 वर्षीय प्रेमशीला के पास कोई औलाद नहीं है, लेकिन उनकी खुशी अधिक दिन तक टिक नहीं सकी। रविवार को उसे बच्ची के साथ थाने पर ले जाने के लिए पुलिस उसके घर पहुंच गई। जहां पता चला कि थाने पर आई महिला बच्ची को अपना जना बताकर मांग रही है। इस मामले को लेकर देर शाम तक पंचायत होती रही। एसओ आरके गौतम ने बताया कि बच्ची को अपना जना होने का दावा करने वाली महिला को दे दिया गया। दूसरी तरफ इस घटना को लेकर बंडा बाजार और आसपास में चर्चाओं की बाजार गर्म है। उस बच्ची का बाप बंडा निवासी एक युवक को महिला बता रही है। वह घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed