फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An orientation program was held on the topic of child rehabilitation.

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के पुनर्वास विषय पर हुआ अभिमुखीकरण कार्यक्रम

Mon, 05 Jan 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
An orientation program was held on the topic of child rehabilitation.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं के साथ बाल पोषण एवं सीएनसीपी श्रेणी के बच्चों के पुनर्वास विषय पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कबीर सूफी फाउंडेशन की ओर से नगर पालिका मैरिज हाल हनुमान गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित, उपेक्षित एवं जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, उनके संरक्षण तथा पुनर्वास की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल पोषण, सरकारी योजनाओं से जोड़ने, तथा बाल संरक्षण तंत्र के साथ समन्वय की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। फाउंडेशन की टीम ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समुदाय स्तर पर बच्चों तक पहुंचने वाली पहली कड़ी होती हैं, इसलिए सीएनसीपी श्रेणी के बच्चों के पुनर्वास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में व्यावहारिक अनुभव साझा किए गए और प्रश्न–उत्तर सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार पांडेय, कबीर सूफी फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार मिश्रा, काउंसलर अस्मिता त्रिपाठी, आउटरीच सूर्य प्रकाश ओझा, नीना श्रीवास्तव, शशि प्रभा, विनय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed