{"_id":"693f17c9b1737acf220ba7f7","slug":"an-operation-was-conducted-to-remove-encroachments-from-the-main-roads-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-142785-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर मुख्य मार्गों से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर मुख्य मार्गों से हटवाया अतिक्रमण
Mon, 15 Dec 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद के भिटवा मुहल्ले में अतिक्रमण हटवाती पुलिस टीम । संवाद
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर तीसरे दिन भी शहर में अतिक्रमण हटवाए गए। जिन लोगों ने दुकान के आगे टिनशेड और अन्य तरीके से कब्जा किया था, उनको तोड़ दिया गया। वहीं, व्यापारियों ने अतिक्रमण अभियान में भेदभाव का आरोप लगाया है।
शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रविवार को जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद से निकले अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने भिटवा, नेहरू चौक, मुखलिसपुर चौराहा, गोलाबाजार, बैंक चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी का प्रयोग अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर एसडीएम अरुण वर्मा, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारीगण भारी संख्या में मौजूद रहे।
-
नालियों से नहीं हटवाया पक्का निर्माण
अतिक्रमण हटाने वाली टीम पर व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाने वाली टीम नालियों पर किए गए पक्के अतिक्रमण को नहीं हटवा रही है। अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है। यही नहीं, वर्तमान समय में सड़क पर गृह निर्माण के दौरान लोग छज्जा भी सड़क पर निकाल रहे हैं। उसको भी नहीं हटवाया जा रहा है। टीम ने जानबूझकर कुछ लोगों के अतिक्रमण को छोड़ दिया है। कुछ लोगों के टिनशेड हटा दिए गए, वहीं बगल में ही कुछ लोगों के टिनशेड छाेड़ दिए गए।
विज्ञापन
-
सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। उसके बाद भी अगर कोई अतिक्रमण करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। शहर को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त करना ही उद्देश्य है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान निरंतर चलता रहेगा। -अवधेश कुमार भारती, ईओ, नगर पालिका