फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An old man was beaten to death in a dispute over plucking mangoes

Sant Kabir Nagar News: आम तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
An old man was beaten to death in a dispute over plucking mangoes
मारपीट की घटना के दौरान मौके पर लाठी डंडे लेकर खड़े युवकों के बीच में युवक जिसके हाथ में पिस्टल
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र में शनिवार को सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव के सरहद पर आम तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष के आरोपियों ने एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना में पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। एसपी संदीप कुमार मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिक्टौर माफी गांव के निवासी संतबली यादव अपने आम के पेड़ की रखवाली कर रहे थे। रविवार की सुबह 11 बजे अमरडोभा गांव के 20 से अधिक लोग मौके पर पहुंचे तथा विवाद करने लगे। इतने में संतबली के पक्ष के भी कुछ लोग आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने संतबली पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए दुर्गेश, सोनू यादव, बनारसी, भगवान दास, संदीप भी घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया गया। जहां पर संतबली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी संदीप कुमार मीना, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सर्वदवन सिंह, एसडीएम संजीव कुमार राय, तहसीलदार अल्पिका वर्मा मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद व आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

नौ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर : एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आम तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में नौ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। जल्द मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed