{"_id":"683752b71b174e15770e8701","slug":"an-innocent-child-playing-outside-his-aunts-house-was-crushed-to-death-by-a-pickup-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133267-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: माैसी के घर के बाहर खेल रहे मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: माैसी के घर के बाहर खेल रहे मासूम की पिकअप से कुचलकर मौत
Wed, 28 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 28 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अथर्व का फाइल फोटो
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के उमरिया बाजार में बुधवार को सड़क किनारे खेल रहे पांच वर्षीय बालक की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपनी मौसी के घर आया हुआ था।
पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पिकअप को कब्जे में ले लिया है, जबकि पिकअप का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरगाड़ निवासी कृष्णचंद का पांच वर्षीय बेटा अथर्व अपने मौसा राजदेव के घर उमरिया बाजार गया हुआ था। वह बुधवार की सुबह सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच बिड़हरघाट की तरफ से धनघटा की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बालक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
पिकअप का ड्राइवर पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पिकअप आंबेडकरनगर जनपद की बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।