{"_id":"693336845ab6a81327028341","slug":"an-indefinite-protest-has-begun-against-online-attendance-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142313-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में बेमियादी सत्याग्रह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में बेमियादी सत्याग्रह शुरू
Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
नाथनगर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी-संवाद
संतकबीरनगर/धनघटा। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शुक्रवार को ग्राम्य और पंचायत कर्मियों ने बीडीओ कार्यालय के सामने बेमियादी सत्याग्रह शुरू कर दिया। हाथों में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
ग्राम्य और विकास कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार दिसंबर तक सांकेतिक सत्याग्रह कर रहे पंचायत कर्मी शुक्रवार को अनिश्चतकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय कार्य का अधिक दबाव रहता है। गांव की समस्याओं के निस्तारण के लिए भ्रमण करना पड़ता है। कर्मचारियों को विभाग के मूल कार्य के अलावा अन्य कार्य का दायित्व दिया जा रहा है। पंचायत भवन पर जाकर आन लाइन हाजिरी लगाना प्रति दिन संभव नहीं है। हर स्तर पर हमें परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर सचिव देवेश गोस्वामी, अबू शाद खान, जितेंद्र कुमार वरुण, शिवेंद्र कुमार, विश्राम, धर्मेन्द्र, शिव कुमार, घुराहू प्रसाद, कमलेश आदि शामिल रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार, बेलहर ब्लॉक में कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी तथा अतिरिक्त कार्य लिए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। आंदोलन में एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सौरभ चौधरी, सर्वेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, अजित सिंह, प्रमोद कुमार यादव, गिरजेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका शांतिपूर्ण सांकेतिक सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन
मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी संघ ने शुक्रवार को आनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था के विरोध में सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन किया। कर्मचारियों अपनी मांगें रखते हुए शासन से नई व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की अपील की।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी अभिनव रवि वत्स ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराए, तब ऐसी व्यवस्था लागू की जाए। आरोप लगाया कि बिना संवाद और तैयारी के आनलाइन उपस्थिति लागू करने से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फील्डवर्क आधारित विभागों में लगातार आनलाइन हाजिरी अनुकूल नहीं है। इस दौरान देव प्रताप सिंह, अवनीश गौड़, विकास श्रीवास्तव, अक्षय कुमार सरमद खान आदि मौजूद रहे।
पंचायत सचिवों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लाॅक परिसर पौली में पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी सहित विभिन्न समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन कर बीडीओ श्वेता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय ग्राम सचिवों (ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी) से मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के कार्य लिए जाने का विरोध किया गया। इसके साथ ही, अव्यवहारिक ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। इस मौके पर ग्राम सचिव राजेश कुमार, पिन्टू यादव, सतीश कुमार, राम प्रताप राय, संतोष मिश्र, रमाकांत, अमरीश पटेल, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।