फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An FIR was lodged against four people after they entered a house and assaulted them due to an old rivalry.

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
An FIR was lodged against four people after they entered a house and assaulted them due to an old rivalry.
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के भगठान गोसाईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर चढ़कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भगठान गोसाईपुर निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के हरिश्चंद्र, कमलेश, राकेश और लाल बहादुर पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर बचाव करने पहुंचीं पूजा, कमलावती और संजय को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक महेश्वर चौधरी को सौंपी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed