फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An elderly woman injured in a motorcycle accident has died.

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 14 Dec 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman injured in a motorcycle accident has died.
राजकुमारी देवी की फाइल फोटो
हरिहरपुर। बाइक की टक्कर से घायल नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नं आठ रंगपाल नगर की बुजुर्ग महिला ने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। हरिहरपुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

10 दिसंबर की शाम हरिहरपुर के वार्ड संख्या आठ रंगपाल नगर की 60 वर्षीय राजकुमारी देवी बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर भीड़ जुट गई और बाइक समेत चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला के पुत्र राजगुरु लोगों के सहयोग से उनको सीएचसी नाथनगर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी। जांच के बाद उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राजगुरु हरिहरपुर रंगपाल चौराहे के समीप सड़क के किनारे चाट का ठेला लगाता है। उसकी मां भी सहयोग करती थीं। राजगुरु ने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार से उसके ठेले से टकराता हुआ उसकी मां को टक्कर मार दी थी। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची हरिहरपुर चौकी पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेटियों को डोली में विदा करने का सपना लिए संसार छोड़ गईं राजकुमारी

हरिहरपुर। गरीबी और मुफलिसी में जीवन बसर कर रहीं राजकुमारी बेटियों को डोली में विदा करने का सपना संजोए थीं। लेकिन, बेटियों का हाथ पीला करने से पहले ही वह संसार छोड़ गईं। राजकुमारी के दो बेटों में एक मानसिक और शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उसकी दो बेटियां भी हैं। पति की मौत पहले ही हो चुकी है। रहने के लिए पुराना टिन शेड है। खेती के नाम पर कोई जमीन नहीं है। परिवार के भरण पोषण का जिम्मा देख रहे राजगुरु के साथ राजकुमारी दिन रात मेहनत करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed