फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   An attempt was also made to sell gang rape of a student

Sant Kabir Nagar News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म बेचने की भी हुई कोशिश

Tue, 16 Apr 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
An attempt was also made to sell gang rape of a student
- पीड़िता ने एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई
विज्ञापन

- खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली है छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 10 की छात्रा ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। साथ ही आरोपी पर दिल्ली ले जाकर बेचने की कोशिश करने की भी शिकायत की। छात्रा का आरोप है कि वहां से भागकर घर आई और स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
छात्रा के मुताबिक वह कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा दस की छात्रा है। उसी स्कूल में कक्षा 12 के आरोपी छात्र ने उसे झांसे में लेकर मोबाइल फोन दिया। धीरे-धीरे उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। न मानने पर उसके ऊपर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन

नए साल पर भोर में आरोपी छात्र उसके घर के पीछे आकर बुलाया और दुष्कर्म किया। उसने अपने बुआ के लड़के व एक अन्य को भी बुला लिया। तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी किसी को देने पर हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उससे 11 मार्च को मिला और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और दिल्ली जाने की बात बताई। साथ ही दिल्ली में शादी करने की बात करके अपने मित्र के साथ दिल्ली आने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका मित्र उसे लेकर खलीलाबाद बाईपास पर ले आया और अज्ञात व्यक्ति के साथ दिल्ली जाने वाली बस में बैठा दिया। दिल्ली पहुंचने पर भी उसने शादी नहीं की और उसका मोबाइल फोन लेकर कुछ लोगों से उसे बेचने की बात करने लगा। इसी बीच उसके चाचा दिल्ली में उसे देखे तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे घर लेकर आए। छात्रा ने एसपी से मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।

मामले की जानकारी नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed