फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Amita selected for State Teacher Award welcomed

Sant Kabir Nagar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अमिता का हुआ स्वागत

Fri, 01 Sep 2023 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Amita selected for State Teacher Award welcomed
विद्यालय पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अमिता त्रिपाठी का शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर में भव्य स्वागत किया गया। प्रधान प्रतिनिधि शमशाद उर्फ गामा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और बच्चों ने फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। शिक्षिका के जरिए विद्यालय को दिए गए शिक्षा के अमूल्य योगदान की ग्रामीणों ने जमकर तारीफ की।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापिका अमिता त्रिपाठी को बेहतरीन शिक्षण कार्य निर्वहन कराने के चलते राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शुक्रवार को जब शिक्षिका अमिता त्रिपाठी विद्यालय पहुंची तो बच्चों और ग्रामीणों ने तालिया बजाकर स्वागत किया। फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ अर्पित कर खुशी जताई। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि शमशाद उर्फ गामा ने कहा कि अमिता ने जिस लगन और मेहनत के साथ बच्चों के भविष्य को निखारने का काम किया है। वह पुरस्कार की सच्ची हकदार बनीं। उन्होंने कहा कि विज्ञान के अलावा अन्य विषयों में पढ़ाई कराते समय बड़ी ही बारीकियों से बच्चों को समझाती थीं। चंद्रयान तीन सहित अन्य का मॉड्यूल बच्चों से तैयार कराकर बौद्धिक क्षमता बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि हर महीने की अंतिम तिथि को प्रतिदिन विद्यालय पहुंचने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर उत्साहर्धन भी शिक्षिका द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी की व्यवस्था बढ़िया है। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed