{"_id":"695d661288e410540006d98d","slug":"ambulance-stolen-from-phcrecovered-in-siddharthnagar-with-the-help-of-gps-khalilabad-news-c-7-1-gkp1039-1189355-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीएचसी से एंबुलेंस चोरी...जीपीएस की मदद से सिद्धार्थनगर में बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीएचसी से एंबुलेंस चोरी...जीपीएस की मदद से सिद्धार्थनगर में बरामद
विज्ञापन
दुधारा थाने में बरामद एंबुलेंस-
- फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसा झकरिया से रविवार की रात में 108 नंबर की एक एंबुलेंस चोरी हो गई थी। पुलिस ने जीपीएस की मदद से 24 घंटे के भीतर सोमवार की रात सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव से एंबुलेंस बरामद कर ली। महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर गांव निवासी आरोपी कुतुबुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया।
दुधारा थानेदार अरविंद शर्मा ने बताया कि बस्ती जनपद के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर पांडेय गांव के रहने वाले सुरजीत कुमार 108 नंबर एंबुलेंस पर कार्यरत हैं। चार जनवरी की रात में सुरजीत ने एंबुलेंस पीएचसी परसा झकरिया में खड़ी की और सोने चला गया था। रात में एंबुलेंस चोरी हो गई। एंबुलेंस चोरी की सूचना पर दुधारा पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
108 नंबर एंबुलेंस संचालित करने वाली एजेंसी के लखनऊ दफ्तर से जीपीएस लोकेशन ट्रेस की गई तो एंबुलेंस की लोकेशन सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरवा गांव में मिली। इसके बाद पचपोखरी चौकी इंचार्ज रवींद्र सिंह यादव की अगुवाई में टीम वहां पहुंची और एंबुलेंस बरामद कर ली गई। एंबुलेंस में ही महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव निवासी कुतुबुद्दीन पकड़ा गया।
विज्ञापन
00
गया था ससुराल, ले भागा एंबुलेंस
पुलिस की पूछताछ में महराजगंज निवासी कुतुबुद्दीन ने एंबुलेंस चोरी की बात कबूल की। कुतुबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि बखिरा क्षेत्र के बंजरिया में उसकी ससुराल है। वह ससुराल गया हुआ था। ससुराल से करीब आठ सौ मीटर दूर स्थित पीएचसी से एंबुलेंस लेकर भाग निकला। वह एंबुलेंस बेचने के इरादे से महराजगंज के लिए निकला था लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण सिद्धार्थनगर पहुंच गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को कुतुबुद्दीन को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
000
कोट
अस्पताल से एंबुलेंस चोरी का मामला सामने आने के बाद जीपीएस से उसकी लोकेशन ट्रेस कराई गई। सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित बिशुनपुरवा में लोकेशन मिलने पर तत्काल टीम भेजी गई। जीपीएस की मदद से एंबुलेंस बरामद कर ली गई, चोरी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।- सुशील कुमार सिंह, एएसपी

दुधारा थाने में बरामद एंबुलेंस-- फोटो : अतिक्रमण हटवाते थाना प्रभारी।