फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   amar ujala health camp in nathnagar

शिविर में 225 की हुई जांच, कोविड की जानकारी भी दी

Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
amar ujala health camp in nathnagar
अमर उजाला फाउंडेशन और ध्रुव नेत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में नाथनगर गॉव में आयोजित स्वास्थ्य श? - फोटो : KHALILABAD
शिविर में 225 की हुई जांच, कोविड की जानकारी भी दी
विज्ञापन

शिविर में आंख, दांत और अन्य बीमारियों की जांच के साथ ही लोगों को मिली मुफ्त दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर/धनघटा। अमर उजाला फाउंडेशन और ध्रुव नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नाथनगर गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन ध्रुव नेत्रालय के प्रबंधक समाजसेवी प्रदीप सिंह सिसौदिया और सपा के पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने फीता काटकर किया। शिविर में नाथनगर और आस-पास के गांवों से करीब 225 लोगों ने मौजूद चिकित्सकों से जांच कराकर निशुल्क दवाएं लीं।
शिविर में फिजीशियन डॉक्टर एपी गुप्ता, दंत रोग विशेषज्ञ ऑचल श्रीवास्तव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश चंद्र और फार्मासिस्ट आनंद कुमार ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही परामर्श दिया और निशुल्क दवा का वितरण किया। ध्रुव नेत्रालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि समाज में लोगों की सेवा करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का सिलसिला लगातार चलता रहेगा। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा मुहैया हो, ऐसा उनका प्रयास होगा। पूर्व सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने अमर उजाला और ध्रुव नेत्रालय की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि गांव में शिविर के आयोजन से वह व्यक्ति भी लाभान्वित होगा जो पैसे के अभाव में दूर शहरों में जाकर अपनी चिकित्सा नहीं करा सकता। इस दौरान सत्येंद्र यादव, जय प्रकाश यादव, रामआसरे शुक्ल, रामदौड़ शर्मा, सतेंद्र यादव, दिनेश चौहान, सचिन, तुफैल, महेश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर लगा तो आसान हुई चिकित्सा की राह
नाथनगर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में आंख का इलाज कराने पहुंचीं राजमती ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगने से उन्हें आंख का इलाज कराने में आसानी हुई। गांव में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से लोगों को राहत पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शिविर लगाने से मिला लाभ
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दांत का इलाज कराने पहुंची आफसीन ने बताया कि कई दिनों से उनके दांत में तकलीफ थी। गांव में शिविर लगा तो इलाज कराने के लिए आई हूं। उन्होंने शिविर के आयोजन की सराहना की।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से गरीबों को लाभ
स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने आई आशा ने कहा कि वह पांच दिन से बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। जब मालूम हुआ कि गांव में शिविर लग रहा है तो उन्हें अपने घर के पास ही इलाज कराने का मौका मिला। निशुल्क परामर्श व मुफ्त दवा मिली है।

गांव में ही चिकित्सकों की मौजूदगी अच्छी पहल
स्वास्थ्य शिविर में आंख का इलाज कराने पहुंचे गुड्डू ने बताया कि गांवों में शिविर का आयोजन अच्छी पहल है। लोगों को शिविर के जरिए जल्द बीमारियों की गंभीरता का पता चल जाता है। इससे इलाज की राह आसान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed