फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegations of re-registration of the land sold

Sant Kabir Nagar News: बेची गई जमीन का दोबारा बैनामा करने का आरोप

Fri, 27 Mar 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of re-registration of the land sold
सेमरियावां। ब्लाॅक के तिनहरी माफी में पिता के द्वारा अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद जमीन न रहने के बावजूद पुत्रों द्वारा गैरकानूनी तरीके से उसी जमीन को कई लोगों के नाम बैनामा किए जाने का मामला सामने आया है। पहले से जमीन खरीदने वाले एक व्यक्ति ने डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत दर्ज कराने वाले तिनहरीमाफी गांव के नसीम अहमद उर्फ नसीमुद्दीन पुत्र अजीजुल्लाह ने बताया कि वह तिनहरीमाफी गांव के निवासी हैं। गांव के एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा 23 मार्च 2005 व 14 सितंबर 2005 को कराया। इसका खारिज दाखिल होकर उक्त गाटा पर दर्ज है। खतौनी में त्रुटिवश उस व्यक्ति का नाम रह गया, जिससे वरासत में उनके वारिस का नाम अंकित हो गया। जिन्होंने सात फरवरी 2025 व 20 जनवरी 2026 को उक्त गाटा विक्रय कर दी।इसी प्रकार 13 मार्च 2026 को आबादी विक्रय करते समय पुनः गाटा संख्या दर्ज करा दी है। डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed