फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegations of corruption in two Gram Panchayats will be investigated.

Sant Kabir Nagar News: दो ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption in two Gram Panchayats will be investigated.
मेंहदावल। क्षेत्र के ग्राम पंचायत इमलीडीहा व भरवलिया चौबे में पंचायती राज योजनाओं पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच होगी। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। बतादें कि इमलीडीहा ग्राम पंचायत में शिकायतकर्ता जीवधारी यादव ने जिलाधिकारी, डीपीआरओ को शपथ पत्र के जरिए दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया महिला प्रधान ने अपने ससुर को राज्य वित्त व केन्द्रीय वित्त आयोग के धनों की भुगतान में मिस्त्री मजदूर बनाकर मजदूरी ले रही हैं। वहीं प्रधान के देवर, बेटे वह परिवार के लोग जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा मजदूरी ले रहे हैं। गांव में बड़े पैमाने पर बिना काम कराए ही निर्माण के नाम पर गबन किया है। भरवलिया चौबे में गांववासी शिकायतकर्ता रजनीश चौबे ने ग्राम प्रधान को कोटेदार पर जॉब कार्ड बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि गांव का कोटेदार मनरेगा मजदूर बना है। प्रधान क रिश्तेदारों के खातों में पैसा भेजा गया है और अपने ईंट-भट्टे पर पंचायत भवन समेत और सामग्रियों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार यादव ने कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से दोनों ग्राम पंचायत जांच कराने का निर्देश मिला है। जल्द दोनों ग्राम पंचायत का स्थलीय निरीक्षण करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed