फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Allegation of stopping verification of pension beneficiary for not paying bribe

Sant Kabir Nagar News: रिश्वत नहीं देने पर पेंशन लाभार्थी का सत्यापन रोकने का आरोप

Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Allegation of stopping verification of pension beneficiary for not paying bribe
धर्मसिंहवा। वृद्धा पेंशन रुक जाने के बाद ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित शिविर में एक कर्मी को रिश्वत न देने पर सत्यापन रोक देने की शिकायत समाजसेवी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से की है।
विज्ञापन

समाजसेवी का आरोप है कि शिविर में कर्मचारी ने लाभार्थी से सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी थी, न देने के कारण लाभार्थी का पेंशन तीन वर्षों से रुका है।
सांथा ब्लॉक क्षेत्र के सेवहां बाबू गांव निवासी महेंद्र सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजी शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत बरघाट के हरीराम पुत्र भूलन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पूर्व में उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन मिलता रहा था। आरोप है कि तीन वर्षों से हरिराम का वृद्धा पेंशन अकारण रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय सांथा में लगे सत्यापन कैंप में जब हरिराम गए तो सत्यापन करने के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी गई। हरिराम पैसा ना होने के कारण रिश्वत नहीं दे सके। जिसके कारण हरिराम के पेंशन का सत्यापन कैंप में ड्यूटी कर रहे कर्मी ने नहीं किया। समाजसेवी महेंद्र सिंह का कहना है कि हरिराम का पेंशन अगर जल्द से जल्द बहाल नहीं किया गया तो विकास भवन के सामने धरना देंगे। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर आता है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed