{"_id":"6925f8e6bcf7e4049f000484","slug":"all-units-of-the-industry-trade-board-in-the-district-were-dissolved-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-141830-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: उद्योग व्यापार मंडल की जिले की सभी इकाइयां भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: उद्योग व्यापार मंडल की जिले की सभी इकाइयां भंग
Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने संतकबीरनगर जनपद की व्यापार मंडल की सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। यह निर्णय जनपद संगठन की संरचनात्मक समीक्षा के बाद लिया गया।
प्रदेश महामंत्री संगठन श्रवण अग्रहरि ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल तथा प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंछल के दिशा-निर्देश पर जनपद संगठन संरचना की समीक्षा की गई। इस समीक्षा के पश्चात जिले की वर्तमान जिला कार्यकारिणी, सभी नगर कमेटियों तथा युवा कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। संगठनात्मक ढांचे को अधिक सक्रिय एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। संगठन के पुनर्गठन के लिए आजीवन व सक्रिय सदस्यों की बैठक एक सप्ताह के भीतर आयोजित की जाएगी। इसमें सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी, नगर कमेटियों एवं युवा कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी जनपद में व्यापारी हितों एवं संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।