{"_id":"67057e23989d5944bd00e4b4","slug":"all-officials-of-sant-kabir-tax-bar-association-elected-unopposed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121949-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संत कबीर टैक्स बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संत कबीर टैक्स बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
- अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संत कबीर टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को राज्य कर कार्यालय भवन स्थित टैक्स बार एसोसिएशन कक्ष में हुआ। इसमें सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के चलते निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निवर्तमान अध्यक्ष एवं चुनाव व्यवस्था प्रमुख अधिवक्ता श्रवण कुमार अग्रहरि ने बताया कि पतंजलि अग्रहरि को अध्यक्ष, पंकज गुप्ता को महामंत्री तथा अभिनव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन सभी पदों के लिए केवल एक–एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन किया गया था। सभी नामांकन पत्र वैध पाया गए। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
बताया कि अधिवक्ताओं की आपसी सहमति से उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक श्रीवास्तव और मंत्री पद के लिए निधि श्रीवास्तव के नाम पर अपनी सहमति दी है। इसके मनोयन की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता राजेश खेतान, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर विभाग राजेश पाण्डेय तथा विनय कुमार गुप्ता, असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार यादव, सीमा सिंह, राज्य कर अधिकारी अलका गौड़ मनोज कुमार गुप्ता, राजेश पांडेय, पीयूष अग्रहरि आदि मौजूद रहे।