फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   alert in hospital

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द

Mon, 22 Jan 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
alert in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में हाई अलर्ट है। चिकित्सकाें और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें डयूटी पर तैनात किया गया है। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश मिले हैं।
श्री राम मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर सुरक्षा से लेकर तमाम प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य महकमा भी इसकी तैयारी में लगा रहा। जिला अस्पताल से लगायत सीएचसी, पीएचसी पर तैनात चिकित्सक व कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें सोमवार को डयूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही इमरजेंसी में दवाएं आदि की व्यवस्था रखने के लिए कहा गया है। एंबुलेंस भी लगातार भ्रमण पर रहेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि अयोध्या कार्यक्रम को देखते हुए अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। इमरजेंसी और ओपीडी में लगे चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें अस्पताल में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed