फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Akanksha, Pragati and Ramesh increased the honor of the district by being selected in PCS J

Sant Kabir Nagar News: पीसीएस जे में चयनित होकर आकांक्षा, प्रगति व रमेश ने जिले का बढ़ाया मान

Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Akanksha, Pragati and Ramesh increased the honor of the district by being selected in PCS J
- बखिरा क्षेत्र के खुटवां और खैरवा के रहने वाले है दोनों होनहार
विज्ञापन

- आकांक्षा ने 49वीं व प्रगति ने 78वीं व रमेश ने 214वीं रैंक प्राप्त किया


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के होनहारों ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। बखिरा क्षेत्र के खुटवां निवासी पूर्व आरटीओ की बेटी आकांक्षा पाठक ने 46वीं रैंक प्राप्त की है वहीं मेंहदावल क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी प्रगति त्रिपाठी ने 78वीं रैंक हासिल की। साथ ही खैरवा गांव निवासी किसान के बेटे रमेश सिंह ने 214वां रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जानकारी होने पर परिजनों समेत क्षेत्र के लोगों ने भी खुशियां मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।

खुटवां गांव निवासी आकांक्षा पाठक के बाबा डॉ चंद्रशेखर पाठक ने बताया कि बेटा राधेरमण पाठक आरटीओ के पद पर कार्यरत थे। रिटायरमेंट के 12 वर्ष पूर्व ही उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी। उनकी इकलौती पोती आकांक्षा पाठक की आरंभिक शिक्षा जौनपुर व गोरखपुर में हुई। इलाहाबाद से इंटरमीडिएट व मिर्जापुर से ग्रेजुएट उत्तीर्ण किया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ से एलएलबी करके एलएलएम के लिए दिल्ली चली गई। आकांक्षा ने कभी भी कोचिंग नहीं की। खुद के अध्ययन के बलबूते अपने प्रथम प्रयास में ही आकांक्षा ने पीसीएस (जे) उत्तीर्ण किया।
विज्ञापन

इसी तरह से खैरवा निवासी रमेश सिंह के चयन पर उनके पिता श्रीपत सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटे के चयन होने से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है। बेटे की सफलता से उन्हें पूरे जमाने की खुशी मिल गई है। बेटे की प्रारंभिक शिक्षा तिघरा स्थित गौतम बुद्ध लघु माध्यमिक विद्यालय व सिहटीकर स्थित आदर्श कृषक इंटर काॅलेज में हुई है। बारहवीं की शिक्षा मेंहदावल स्थित जगतगुरु इंटर काॅलेज में पूरी की। विधि की शिक्षा पीडी लॉ कॉलेज, खलीलाबाद से पूरी करने के बाद वह दिल्ली चले गए। वहीं पर न्यायालय में अपनी प्रेक्टिस शुरू करने के साथ ही जामिया मिलिया इस्लामिया से एलएलएम की शिक्षा भी पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने यूजीसी नेट भी पास किया है। इसी दौरान बगैर किसी कोचिंग के पीसीएस (जे) की परीक्षा खुद के अध्ययन से तैयारी करते हुए प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त किया।


प्रगति ने अपनी सफलता का श्रेय पिता और गुरुजनों को दिया
मेंहदावल। क्षेत्र के विशुनपुरवा निवासी प्रगति त्रिपाठी पुत्री संजय मणि त्रिपाठी का चयन (पीसीएस जे) में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर हुआ है। प्रगति को 78वीं रैंक मिली है। इनकी सफलता पर मेंहदावल में खुशी का माहौल है। इनके पिता संजय मणि त्रिपाठी बैंक प्रबंधक हैं। प्रगति की शुरुआती शिक्षा सर्वोदय बलराम विद्यालय मेंहदावल में पूरी हुई थी। जवाहर नवोदय विद्यालय से इन्होंने इंटर तक की पढ़ाई पूरी की। रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय लखनऊ से एलएलबी व बीएचयू से एलएलएम की परीक्षा पास की। प्रगति त्रिपाठी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। इनका जज बनने का सपना शुरू से ही था। प्रगति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी सफलता पाई जा सकती है। पिता संजय मणि त्रिपाठी, अभिनव मिश्र सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed