फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ajay became the president and Ramesh became the minister of the Pharmacists Association.

Sant Kabir Nagar News: अजय बने अध्यक्ष तो रमेश बने फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री

Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Oct 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ajay became the president and Ramesh became the minister of the Pharmacists Association.
- अध्यक्ष व मंत्री के पद पर हुआ चुनाव, बाकी निर्विरोध निर्वाचन हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को सीएमओ कार्यालय में हुआ। इसमें अजय कुमार चौधरी अध्यक्ष और रमेश चंद यादव मंत्री चुने गए। बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिकराम त्रिपाठी और प्रेक्षक जिला मंत्री बस्ती शैलेंद्र राय की उपस्थिति में चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर अजय कुमार चौधरी को 38 मत और रितेश्वर श्रीवास्तव को 13 मत मिले। इस तरह से अजय कुमार चौधरी 25 मतों से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

मंत्री पद पर रमेश चंद यादव को 35 मत, जबकि नित्यानंद यादव को 18 मत मिले। रमेश चंद यादव 17 मतों से चुनाव जीते। इसी तरह से अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रमेश चंद चौधरी, उपाध्यक्ष के पद अखिलेश कुमार चौधरी, संगठन मंत्री के पद पर सत्य प्रकाश ठकुराई, संयुक्त मंत्री के पद पर ओम प्रकाश मौर्य, कोषाध्यक्ष रामनाथ भारती और सप्रेक्षक के पद पर लाल बहादुर यादव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजयी सभी पदाधिकारियों को लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed