फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After the demarcation, the farmers held a meeting and resolved the dispute.

Sant Kabir Nagar News: सीमांकन के बाद किसानों ने बैठक कर सुलझाया विवाद

Sat, 13 Jun 2026 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
After the demarcation, the farmers held a meeting and resolved the dispute.
धनघटा। क्षेत्र के आगापुर गुलरिहा, छपरा मगरवी और चपरा पूर्वी के बीच 50 वर्ष से चले आ रहा सीमा विवाद शुक्रवार को पैमाइश के बाद सुलझ गया। उसके बाद शनिवार को किसानों ने बैठक कर जिनकी जमीन कम थी और जो लोग अधिक जोत रहे थे, उन्होंने सही ढंग से बंटवारा करने का निर्णय लिया। सीमा विवाद समाप्त होने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

घाघरा नदी के तलहटी में बसे इन गांवों के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसके कारण आए दिन खेत मेड़ को लेकर तनाव व विवाद की स्थिति हो जाती थी। जमीन का विवाद थाने व तहसील पर पहुंचता था, लेकिन सीमा विवाद हल न होने से विवादों का समाधान संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गठित कर पैमाइश का आदेश दिया। पैमाइश करने पहुंचे राजस्वकर्मियों ने करीब चार घंटे तक सीमा की पैमाइश की। काफी मशक्कत के बाद सीमा विवाद का हल निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर आगापुर गुलरिया के ग्राम प्रधान राम सुरेश, लाल बहादुर, उदयभान यादव, हरेंद्र कुमार, चपरा पूर्वी के प्रधान हरिराम यादव, छपरा के प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed