{"_id":"5d20c4228ebc3e6cfc5d6f77","slug":"after-social-audit-two-party-against-each-other-four-injured-khalilabad-news-gkp3128869120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल आडिट निदेशक के समक्ष भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल आडिट निदेशक के समक्ष भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
विकास खंड हैंसर बाजार के कटार मिश्र गांव में सोशल ऑडिट के दौरान दो पक्ष आपस में मारपीट करते ।
- फोटो : KHALILABAD
सोशल ऑडिट के दौरान मारपीट, सचिव समेत चार चोटिल
- धनघटा क्षेत्र के कटार मिश्र गांव का मामला
- पुलिस ने गांव पहुंचकर शांत कराया मामला, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव में शनिवार को सोशल ऑडिट के दौरान अफसरों के सामने ही गांव दो पक्ष भिड़ गए। माहौल बिगड़ता देख अफसर ऑडिट अधूरा छोड़ वहां से निकल गए। मारपीट में ग्राम पंचायत सचिव समेत चार लोग चोटिल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामला शांत कराया और जांच पड़ताल कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।
हैंसर ब्लॉक के गांव कटार मिश्र में विकास कार्यों की सोशल ऑडिट के लिए शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक बुलाई गई थी। दोपहर करीब एक बजे सोशल ऑडिट टीम के निदेशक एमपी सिंह, डीडीओ आरएन सिंह, बीडीओ विजय कुमार पांडेय, कोआर्डिनेटर ग्रीशचंद्र यादव आदि की मौजूदगी में मनरेगा मजदूरों एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से जानकारी ली जा रही थी। इसी बीच प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में हाथापाई होने लगी। विवाद देखकर अधिकारी कार्य बंद करके वहां से चले गए। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। इस मारपीट में ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत तथा ग्रामीण महातम उपाध्याय, रामभवन व प्रद्युम्न चोटिल हो गए। बवाल की सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। ग्राम पंचायत सचिव रमाकांत का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उन्हें जाति सूचक अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। वह बाइक छोड़कर पैदल भाग कर किसी तरह जान बचाए। वहीं दूसरे पक्ष के महातम प्रसाद उपाध्याय का आरोप है कि ऑडिट के दौरान जब वह अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बाबत जानकारी मांग रहे थे तो प्रधान राजकुमार यादव और उनके समर्थक उन्हें मारने पीटने लगे। जिससे उनके अलावा रामभवन व प्रद्युम्न को भी चोटें आईं। इस मामले में एक तरफ से ग्राम पंचायत सचिव तथा दूसरे तरफ से महातम उपाध्याय ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।