{"_id":"6526fad9b24dfe60e302cf55","slug":"after-persuasion-by-police-they-got-ready-for-post-mortem-khalilabad-news-c-7-1-gkp1012-334158-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार
विज्ञापन
पुलिस के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार
बेलहर (संतकबीरनगर)। राम प्रकाश की पत्नी उर्मिला का आरोप है कि गांव के जिस युवक के साथ उनके पति गए थे उसी ने उनकी हत्या की है। उन्होंने हत्या कर पति का शव छिपाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि उस युवक को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई थी, लेकिन मंगलवार शाम को छोड़ दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण आरोपी युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। सीओ ने हाथ जोड़कर समझाया तो तब लोग माने।
रामप्रकाश की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति गांव के जिस युवक के साथ गए थे, उस युवक से पहले विवाद था। चार माह पहले पति मुंबई से घर आए तो दोनों में दोस्ती हो गई। सोमवार की शाम को गांव के जिस युवक के साथ पति नंदौर के अस्पताल में भर्ती चचेरे भाई को देखने गए थे। दो घंटे बाद दोनों घर लौटकर आए और घर से एटीएम कार्ड लेकर तुरंत दोनों लौट गए। बाद में सिर्फ युवक लौटकर घर आया। पूछने पर उसने पति के ससुराल जाने की जानकारी दी। जबकि पति ससुराल गए ही नहीं। युवक ने ही उनके पति की हत्या करके शव को छिपाया है।
मौके पर एएसपी संतोष सिंह, सीओ अंबरीष भदौरिया और एसओ बखिरा एसओ श्याम मोहन, एसओ दुधारा चंदन कुमार, एसओ मेंहदाव विजय कुमार दूबे, एसओ बेलहर संध्यारानी तिवारी आदि पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
-- -
लापता युवक का शव पुलिया के नीचे ह्यूम पाइप में मिला है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा, पुलिस उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।
-संतोष कुमार सिंह, एएसपी