फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After Kharmas, the market is busy, people are busy in shopping

Sant Kabir Nagar News: खरमास के बाद बाजार में रौनक, खरीदारी में जुटे लोग

Tue, 16 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
After Kharmas, the market is busy, people are busy in shopping
- अप्रैल में केवल 10 दिन लगन, महंगाई ने किया परेशान, संभल कर खर्च कर रहे हैं लोग
विज्ञापन

फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खरमास समाप्त हो गया। चार दिन बाद लगन शुरू हो जाएगा। इसे लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। कोई दुल्हे की टोपी खरीद रहा है, तो कोई दुल्हन के श्रृंगार का सामान। कपड़े की दुकानोें पर भी चहल-पहल है। हालांकि दुकानदारों के मुताबिक महंगाई के कारण लोग संभल कर खर्च कर रहे हैं।
18 अप्रैल से लगन शुरू हो रहा है। इस बार अप्रैल में केवल 10 दिन लगन है। उसके बाद जुलाई में मांगलिक कार्यक्रम व सहालग का मुहूर्त है। गुरु व शुक्र ग्रह अस्त होने के कारण मई-जून में लगन नहीं है। तय शादियों के तैयारी में लोग जुटे हैं। मेन रोड़ के गोला बाजार के कपड़ा, श्रृंगार आदि की दुकानों पर चहल-पहल दिखी। दुकान में महिला-पुरुष दुल्हे के लिए टोपी, कंठमाला, नोट की माला की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

महिलाएं दुल्हन के लिए सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी में व्यस्त थीं। कपड़े की दुकानों में भी चहल-पहल दिखी। वहीं सराफा बाजार में कुछ दुकानों पर रौनक रही। सोने-चांदी के भाव में रिकाॅर्ड तेजी के कारण लोगों का बजट बिगड़ गया है। लोग संभल कर खर्च कर रहे हैं। सहालग के लिए बहुत से लोग हल्के आभूषण खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
अप्रैल में शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य सुजीत के मुताबिक अप्रैल में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए केवल 10 दिन ही मिलेंगे। जिनमें 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 और 28 अप्रैल विवाह के लिए बेहद ही शुभ हैं।
0000

सहालग शुरू होने वाला है। बाजार में लोग खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन पहले जैसी रौनक नहीं है। महंगाई के कारण लोग संभल कर खर्च कर रहे हैं।
- सुशील छापड़िया, कपड़ा व्यवसायी

लगन शुरू होने वाला है इस वजह से बाजार में रौनक बढ़ी है। दुल्हे-दुल्हन के सामान की खरीदारी के लिए लोग आ रहे है।
-अजीत जायसवाल, व्यवसायी, सौंदर्य प्रसाधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed