फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After an hour of persuasion, the DM and MLA handed over the cheque to Akash's father.

Sant Kabir Nagar News: एक घंटे की मान-मनव्वल के बाद डीएम व विधायक ने आकाश के पिता को सौंपा चेक

Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
After an hour of persuasion, the DM and MLA handed over the cheque to Akash's father.
आकाश के पिता को चेक देते मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी व डीएम आलोक कुमार। संवाद
धर्मसिंहवा। एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय के पिता को रविवार को डीएम आलोक कुमार व विधायक ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। इससे पहले जिलाधिकारी, एडीएम जयप्रकाश, विधायक अनिल त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी राहत चेक लेकर नगर पंचायत के बरगदवा माफी पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने राहत चेक जब देना चाहा तो आकाश के पिता व परिजन सहित अन्य लोगों ने चेक लेने से मना कर दिया। लोग मुख्यमंत्री के हाथों चेक लेने की बात कह रहे थे। करीब एक घंटे की मान-मनव्वल के बाद डीएम ने पिता को चेक सौंपा। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को अन्य कई राहत भी दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी के साथ पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष का पांच लाख का चेक देने पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। चेक देते समय पीड़ित पिता व परिवार के अन्य सदस्यों ने राहत चेक लेने से मना कर दिया। लोगों का कहना था कि सीएम के हाथों यह चेक लिया जाएगा। दोनों अधिकारियों के अलावा विधायक अनिल त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने परिजनों से कहा कि यह प्राथमिक राहत है, रिपोर्ट बनाकर शासन को अन्य सुविधाओं के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस धनराशि के अलावा भी पीड़ित परिवार की मदद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मान-मनव्वल व समझाने के बाद पीड़ित परिवार ने चेक स्वीकार किया। पीड़ित परिवार के घर पर मौजूद लोग आरोपी पर प्रशासनिक संरक्षण का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि आरोपी ने दिन में गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए फायरिंग भी की थी। आरोपी के खिलाफ उसी समय रिपोर्ट लिखकर उसे गिरफ्तार किया गया होता तो होनहार डाॅक्टर छात्र की मौत नहीं होती।
कुछ लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। अधिकारियों ने सभी लोगों को न्याय संगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। एडीएम ने कहा कि वे तीन दिन बाद फिर फीडबैक लेंगे। दोनों अधिकारियों के जाने के बाद एसडीएम संजीव कुमार राय, राजस्व कर्मियों के साथ परिवार को पेंशन, आवास सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं देने की रिपोर्ट तैयार की।



-------------
सांत्वना देने पहुंच रहे विधायक, नेता

एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय के घर बरगदवा माफी सांत्वना देने के लिए नेता और विधायक के पहुंचने का क्रम रविवार को भी जारी रहा। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इससे पूर्व, पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के पुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, भाजपा नेता मदन नारायण सिंह आदि पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed