फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After a quarrel with her mother, a teenager committed suicide by jumping into a river

Sant Kabir Nagar News: मां से कहासुनी के बाद नदी में कूदकर किशोरी ने दी जान

Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
After a quarrel with her mother, a teenager committed suicide by jumping into a river
कटार मिश्र पुल के पास कुआनो नदी में किशोरी का शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन-स्रोत ग्रामीण
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के कटार मिश्र गांव के पास 16 वर्षीय किशोरी ने नदी में कूदकर जान दे दी। सुबह उसका शव मछुआरों के जाल में फंसा मिला। बताया जा रहा है कि रात में उसकी मां से किसी बाद को लेकर कहासूनी हो गई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह विक्षिप्त थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धनघटा थानाक्षेत्र के डुहिया खुर्द गांव निवासी अच्छेलाल की 16 वर्षीया पुत्री सुबलू गांव के पास स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ती थी। पिता अच्छेलाल का कहना है कि रात में मां और बेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सोमवार की सुबह करीब चार बजे सुबलू घर से निकली। परिवार के लोगों ने सोचा कि नित्यक्रिया के लिए वह बाहर जा रही है।
विज्ञापन

सुबह 5.30 बजे तक जब वह घर नहीं आई तो उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे कटार मिश्र गांव के पास कुआनों नदी में मछुआरों के जाल में किशोरी का शव फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी पाकर अच्छेलाल के परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो लाश उनकी बेटी सुबलू की थी। जानकारी पाकर एसओ जेपी दूबे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जेपी दूबे ने बताया कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed