{"_id":"5c5f1b7bbdec2259c53e1311","slug":"affidavit-also-filled","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरें नहीं, अन्याय का खुलकर करें विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरें नहीं, अन्याय का खुलकर करें विरोध
Sat, 09 Feb 2019 11:57 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कानून सबके लिए है। महिलाओं को इसका लाभ तभी मिलेगा जब वे अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएंगी। महिलाओं को डरने और गलत सहने की जरूरत नहीं है। ये बातें खलीलाबाद के एचआरपीजी कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित कानून की पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहीं।
विशिष्ट अतिथि सीओ सदर रमेश कुमार ने कहा कि बेटियां अब 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। वे यूपी 100 तथा वरिष्ठ पुलिस अफसरों के नंबर पर फोन कर मदद ले सकती हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर डीडी सिंह ने कहा कि बेटियां सशक्त तब होंगी जब उन्हें निर्णय का अधिकार मिलेगा। यह काम एक दिन में नहीं होगा। समाज की सोच बदलने की जरूरत है। अपराजिता अभियान इसमें अहम भूमिका निभाएगा। राजनीति शास्त्र विभागध्यक्ष डॉक्टर डीएन पांडेय ने कहा कि जब तक महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं मिलेगा, देश तरक्की नहीं कर सकता। कार्यक्रम को बाल कल्याण के सदस्य सत्यप्रकाश गुप्ता टीटू, सहायक शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. अमर सिंह गौतम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन एसोसिएट प्रोफेसर अमित कुमार भारती ने किया। इस दौरान डॉ. प्रत्यूष दूबे, डॉ. अमरनाथ पांडेय, नीरज त्रिपाठी, डॉ. राजकुमारी ओझा, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉक्टर रामप्रताप राज, रोशनी, पिंकी जायसवाल, ममता त्रिपाठी, संयोगिता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।